बिहार राज्य के खगरिया जिले से रविन्दर कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि खगड़िया जिला के गोगरी प्रखण्ड के मध्य विद्यालय पकरैल कोरंनटाइन सेंटर में,चावल हेराफेरी मामले का खबर मोबाईल वाणी पर चलाया गया था। इस खबर को विभागीय अधिकारीयों के वाट्सएप पर भेजा गया था। उसके बाद विभागीय अधिकारीयों की नींद टूटी एवं जिला अधिकारीयों के आदेश पर गोगरी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को पकरैल मध्य विद्यालय में जाँच करने का आदेश दिया गया तथा जबiब माँगा गया।

पूरब सराय रेलवे ब्रिज के नीचे जलजमाव से निजात हेतु निगम प्रशासन ने दिखाई प्रतिबद्धता - पथ निर्माण विभाग को लिखा पत्र आए दिन मुंगेर शहर में बारिश होते हघ पूरब सराय रेलवे ब्रिज के नीचे जलमग्न हो जाना आम बात है ।यह शहर में प्रवेश होने के मुख्य मार्ग होने के कारण इससे होकर आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है ।पूरबसराय रेलवे ब्रिज के नीचे का मार्ग इस कदर जलमग्न हो जाता है कि मानो यह कोई बड़ा तलाब हो ।वाहनों की आवाजाही तो दूर इस मार्ग से होकर आम जनों का पैदल चलना भी दूभर हो जाता है ।बारिश समाप्त होते ही लोगों को कमर भर पानी में प्रवेश कर इस मार्ग से आरपार होना पड़ता हैं । इस पार से उस पार जाने के लिए लोगों को काफी घूमना पड़ता है ।पूरबसराय एजुकेशन हब होने तथा पास में बी आर एम कॉलेज होने से मजबूरन छात्र एवं छात्राओं को कमर भर पानी में सायकिल लेकर आर पार करते देखा गया है।आमजन इस समस्या को लेकर नगर निगम को कोसते नजर आते हैं ।इस परेशानी से आक्रोशित होकर स्थानीय लोग बांस लगाकर सड़क जाम कर अपना रोष भी व्यक्त कर चुके हैं।वहीं राजनीतिक पार्टी द्वारा भी इससे निजात हेतु रेलवे ब्रिज के पास एक दिवसीय धरना भी दे चुके है ।बावजूद अभी तक इससे निजात नहीं मिल पाई है। मई समाप्त होते ही मानसून प्रवेश करने वाली है ।ऐसे में शहरवासियों को रेलवे ब्रिज के नीचे जलजमाव की समस्या ताजी हो जाती है ।वहीं नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ने जलजमाव होने के कारणों का जिक्र करते हुए कहा कि पूरबसराय रेलवे ब्रिज के नीचे का रास्ता का लेवल नाले के लेवल से डाउन है।जिससे जल का निकास सही से नहीं हो पाता है। ओवरब्रिज बनने के समय ही चूक हो गई है।अब इससे पूर्णतः निजात मिलना हमें मुश्किल लगता है।अब मात्र एक ही उपाय बचा है कि रेलवे ब्रिज के नीचे के दो मार्ग में से एक मार्ग को थोड़ा ऊंचा कर दिया जाए ताकि इससे होकर पैदल यात्री,दोपहिया वाहन ,कम ऊंचा वाहन जलजमाव की स्थिति में भी बिना परेशानी से आर पार हो पाए।उन्होंने बताया कि इसको लेकर हमने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को एक सप्ताह पूर्व पत्र लिखे है।पथ निर्माण विभाग ने भी इस पत्र के आलोक में संज्ञान लेते हुए रेलवे के अधिकारी को एक मार्ग को ऊंचा करने हेतु परमिशन मांगा है। परमिशन मिलते ही पथ निर्माण विभाग दो में से एक मार्ग को ऊंचा करेंगे ।जिससे इस मार्ग से होकर छोटे वाहन,सायकिल चालक एवं पैदल यात्री को आने जाने में सहूलियत होगी ।

नरेश आनंन्द

महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर ऋण मुहैया एवं विशेष आर्थिक पैकेज का भी सुविधा की मांग सरकार से की राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह ट्रस्टी के राजेश वर्मा ने कहा विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ अधिक जानकारी के लिए 92787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी-बड़ी खबर सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकॉर्ड करें धन्यवाद

अंतरराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस के शुभ अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर के इंजीनियर अशोक कुमार जी से विशेष बातचीत विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ अधिक जानकारी के लिए 92787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी-बड़ी खबर सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकॉर्ड करें धन्यवाद

• स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दिशानिर्देश की जारी • प्रत्येक जिले के 6 सरकारी एवं 4 निजी स्वास्थ्य संस्थान होंगे शामिल • संक्रमण की निगरानी के लिए प्रति सप्ताह 200 से 800 सैंपल होंगे एकत्रित पटना/ 22 मई: कोरोना संक्रमण के प्रसार के ट्रेंड को समझने एवं इसकी व्यापकता की निगरानी के मद्देनजर देश के चयनित जिलों में जनसंख्या आधारित ‘सीरो-सर्वेक्षण’ किया जाएगा. इसको लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने दिशानिर्देश जारी कर इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी है. विस्तृत रिपोर्ट सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 9266673888 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

भागलपुर जिला के सबौर प्रखंड अंतर्गत राजपुर में जिला पार्षद सह राजद नेता डॉ अशोक कुमार आलोक के द्वारा 65 परिवारों में रोजेदार भाइयों को सूखा राशन फल और सेवय का वितरण किया गया उक्त मौके पर राजद जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के डॉ संजय रजक राजद नेता मोहम्मद शमीम साहब इरशाद फतेहपुरी सबौर प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू यादव जयप्रकाश यादव चंद्रशेखर आजाद संजीव शर्मा बिरजू पियूष पांडे अरविंद एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे

प्रवासी मज़दूर जब गुजरात महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों से अपने राज्य में वापस लौट रहे थे और अभी भी लौट रहे है तब उद्योग जगत जिसकी रीढ़ की हड्डी ये प्रवासी मज़दूर है को क्यों नही रोक गया, क्यों नही उन्हें वहां पर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। क्यों ऐसी परिस्थितियों और मज़बूरी पैदा हुई कि उन्हें जिस हालात में भी थे उसी हालत में वे वहां से पलायन को मजबूर हुए। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ अधिक जानकारी के लिए 92787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी-बड़ी खबर सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकॉर्ड करें धन्यवाद

हवेली खड़गपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर गांव में 1 घरों में आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर हुई राख ग्रामीण ने आग पर किसी तरह पाया काबू रामविलास बिन के घर में लगी आग अगलगी की सूचना अधिकारियों को भी दी गई लेकिन अग्नि विभाग के अधिकारी वहां पर नहीं पहुंच पाए ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया आग को ग्रामीण किसी तरह काबू पा लिया

देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मध्य में पेट्रोल पंप के पास सुबह 6:00 बजे चावल से लदा ट्रक अपने नियंत्रण खोकर के गड्ढे में जा गिरा वहीं पेट्रोल पंप के स्टाफ ने पुलिस को फोन करके बताया संग्रामपुर थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर के जायजा लिया वहीं बताया जा रहा है कि ड्राइवर की पत्नी ट्रक के अंदर थी जेवर अपनी पत्नी के ट्रीटमेंट के लिए भागलपुर ले जा रहे थे ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बच गए ड्राइवर की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई संग्रामपुर थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया