लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कंगना रनौत का समर्थन किया है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट करके कहा कि सभी देशभक्त कंगना के साथ है। सुशांत सिंह राजपूत के लिए इंसाफ की आवाज बुलंद करने के दौरान बॉलीवुड की सच्चाई बताने पर कई लोग कंगना के खिलाफ हो गए हैं ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के चलते स्कूलों में कक्षाएं बंद है। ऐसे में अगस्त और सितंबर में कुल 48 कार्य दिवस हेतु सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में लाभुक बच्चों को अनाज मिलेगा ।खाना पकाने की लागत राशि बच्चों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कोरोना के कारण जारी लॉकडाउन से दैनिक मजदूरों का जीवन यापन करने वाले लोगों की हालत गंभीर होती जा रही है सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में दैनिक मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए योजना चलाने की अनुमति तो दे दी है ताकि मजदूरों को रोजगार मिल सके वही धरहरा प्रखंड के बंगलवा पंचायत सखोल करेली घटवारी अजीमगंज पंचायत जत कुटिया सहित अन्य गांव के मजदूरों को मनरेगा के तहत रोजगार नहीं मिल पा रहा है वहां के मजदूर चुन्नू कोड़ा दीपक कोड़ा भादो कोड़ा महंगू कोड़ा सहित अन्य गांव के मजदूरों ने बताया कि हम लोगों को आज तक जॉब कार्ड भी उपलब्ध नहीं हुआ है उन्होंने सरकार से गुजारिश की है कि जल्द से जल्द जॉब कार्ड बनाया जाए ताकि हम मजदूर रोजगार करके अपने परिवार का जीवन यापन कर सकें

बेरोजगारी के खिलाफ राजद द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत मुंगेर के विधायक श्री विजय कुमार विजय ने अपने हाजी सुजान स्थित निवास पर अपने समर्थकों के साथ विरोध व्यक्त किया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रदेश राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा एकदिवसीय सम्मेलन आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारी ने भाग लिया।जिसमे राजद अल्पसंख्यक मुंगेर के जिलाध्यक्ष मो• शहाब मलिक ने सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अल्पसंख्यकों की जितनी भागीदारी हो उतनी हिस्सेदारी होंनी चाहिए।

• अतिकुपोषित बच्चों की पहचान एवं उनके रेफ़रल पर होगा ज़ोर • पोषण वाटिका निर्माण को दी जाएगी गति • पोषण जागरूकता रथ किया गया रवाना • ग्रह भ्रमण से समुदाय स्तर पर कुपोषण प्रबंधन को लेकर फैलाई जाएगी जागरूकता • उचित पोषण व्यवहार को जनांदोलन बनाने की होगी क़वायद पटना/ 9 सितंबर: वर्ष 2018 के सितंबर माह से प्रधानमंत्री द्वारा पहली बार राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत की गयी थी। देश भर से कुपोषण खत्म करने की दिशा मे शुरूआत किये गए राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत ही तृतीय पोषण माह आयोजित किया गया है। यद्यपि, कोरोना संक्रमण के कारण पोषण माह का आयोजन चुनौतिपूर्ण है, लेकिन सभी सहयोगी विभागों के समन्वय से इसे आसान बनाया जा सकता है। उक्त बातें सामाज कल्याण मंत्री, बिहार सरकार, राम सेवक सिंह ने बुधवार को आईसीडीएस द्वारा आयोजित पोषण माह कार्यक्रम के वर्चुअल शुभारम्भ के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए पोषण गतिविधियों जैसे अन्नप्राशन, गोदभराई एवं टेक होम राशन वितरण से समुदाय में पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ी है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर।

- अस्पताल में प्रसव कराने से माता व शिशु को मिलती हैं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ - कोरोना काल में अस्पतालों के प्रसव कक्ष में उपलब्ध है जरूरी सुविधाएं - सदर अस्पताल में उपलब्ध है एसएनसीयू वार्ड - प्रसव पूर्व सभी जरूरतों का रखें ध्यान, करें आवश्यक तैयारी पूर्णियाँ : 9 सिंतबर कोरोना संक्रमण के चलते लोगों को सरकार द्वारा घरों में रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी गई है. पर ऐसे समय में अगर कोई महिला गर्भवती है तो उनके प्रसव के लिए परिवार को सबसे पहले अस्पताल ही पहुंचना चाहिए. अस्पतालों में प्रशिक्षित एएनएम की निगरानी में अगर शिशु का जन्म होता है तो उससे माँ और बच्चे के स्वास्थ्य के सुरक्षित होने की पूरी सम्भावना होती है. कोरोना संक्रमण को लेकर न सिर्फ बाजारों और चौक-चौराहे पर बल्कि अस्पतालों में लोगों के बचाव के लिए विशेष ध्यान रखा जा रहा है. इसलिए अपने नवजात शिशु के जन्म अस्पताल में ही करवाएं. संस्थागत प्रसव के होने से न सिर्फ आपके शिशु व उनके माता की स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगी साथ साथ इससे मातृ व शिशु मृत्यु दर की संख्या को भी कम किया जा सकता है. ऑडियो पर क्लिक करें सुने विस्तृत रिपोर्ट।

राष्ट्रीय पोषण महीने में कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए मंगलवार को जिला स्तरीय पोषण परामर्श केंद्र का विधिवत उद्घाटन आईसीडीएस के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी शोभा सिन्हा द्वारा किया गया. वहीं डीपीओ शोभा सिन्हा, पोषण अभियान के ज़िला समन्यवयक निधि प्रिया, सहायक सुधांशु कुमार व कई अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से पोषण अभियान के जागरूकता के लिए ऑटो रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. जो शहरी क्षेत्रों के विभिन्न मार्गो में भ्रमण कर लोगों को पोषण से जुड़ी हुई जानकारियों को सांझा करेगा. ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर।

राजद नेता इंजीनियर जय वर्मा के द्वारा इटवा पंचायत में चलकर आप अपने पिता के किए हुए कार्यों को गिनती गिनाने का काम किया ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार के कार्यों की निंदा की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

एनीमिया रोग किसकी कमी से होती है