कोरोना के कारण जारी लॉकडाउन से दैनिक मजदूरों का जीवन यापन करने वाले लोगों की हालत गंभीर होती जा रही है सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में दैनिक मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए योजना चलाने की अनुमति तो दे दी है ताकि मजदूरों को रोजगार मिल सके वही धरहरा प्रखंड के बंगलवा पंचायत सखोल करेली घटवारी अजीमगंज पंचायत जत कुटिया सहित अन्य गांव के मजदूरों को मनरेगा के तहत रोजगार नहीं मिल पा रहा है वहां के मजदूर चुन्नू कोड़ा दीपक कोड़ा भादो कोड़ा महंगू कोड़ा सहित अन्य गांव के मजदूरों ने बताया कि हम लोगों को आज तक जॉब कार्ड भी उपलब्ध नहीं हुआ है उन्होंने सरकार से गुजारिश की है कि जल्द से जल्द जॉब कार्ड बनाया जाए ताकि हम मजदूर रोजगार करके अपने परिवार का जीवन यापन कर सकें
