पुलिस ने चुनाव पूर्व दियारा सहित अन्य क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी  कर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद सहित चार को गिरफ्तार किया हैं। छापेमारी का नेतृत्व एसपी लिपि सिंह ने की।  एसपी ने कहा छापामारी के दौरान पुलिस ने 19 देशी कट्टा, एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, .315 बोर की 19 गोलियाँ, दो ग्जीन, 7.65 एमएम की चार गोलियां बरामद की है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मंत्री शैलेश ने दिया अमारी विद्यालय का निरीक्षण करने का आदेश डीईओ करेंगे निरीक्षण। मुंगेर। चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान जब शैलेश कुमार आमारी गांव गए। तो वहां ग्रामीणों ने मंत्री को घेर लिया और विद्यालय के समस्याओं का ध्यान आकृष्ट किया तथा विद्यालय के विकास कार्य में अव्यवस्था का आरोप लगाया। जिसके बाद मंत्री शैलेस कुमार ने ग्रामीणों के कहने पर डीईओ मुंगेर जाँच की बात कही। इस दौरान आसपास के विद्यालयों में भी हड़कंप मचा रहा तथा इस विद्यालय में कई बार जांच हुए शिक्षक अब्सेंट पाए जाते थे। जिसको लेकर विद्यालय में गाज गिरना तय है। डीईओ द्वारा जांच किया जाना है।

नगर निगम और नगर परिषद द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राजनीतिक दलों ने जो पोस्टर बाजी की है तथा चमकते दमकते पोस्टर से स्वयं को वोट के लिए आकर्षित कर रहे हैं। जिसमें भाजपा राजद, जदयू सहित अन्य पार्टी के पोस्टर शामिल है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के विभिन्न प्रखंडों में जमालपुर,धरहरा,तारापुर संग्रामपुर सहित बारोबारी तल्ला जमालपुर, बराट चौक एवं धरहरा काली मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बैठक कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा में किसान बिल पास होने के बाद भारत के किसान भी बिफरे हुए हैं तथा विपक्ष इसे तूल देने में भिड़े हुए हैं। जिसके तत्क्षण बाद बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। सरकार के लिए गंभीर विषय है। किसान बिल पास होने के बाद प्रत्याशी एवं विधायक को किसान उतना तरजीह नहीं दे रहे हैं। जितना उन्हें मिलना चाहिए किसान एकजुट भी नहीं हो रहे हैं तथा प्रत्याशी से दूरी बना कर रखना चाह रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत के रघुनाथपुर गांव में अधिक बारिश होने के कारण अनिल यादव का घर गिर गया उनका पत्नी ने बताया कि उनका पति प्रदेश में मजदूरी करते हैं।उनके पास राशन कार्ड भी है लेकिन उन्हें अभी तक प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कृषि विधेयक बिल वापस लेने को लेकर राजद ने शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम मुंगेर के राजीव गांधी चौक पर दिया ।इसमें काफी संख्या में राजद के कार्यकर्ता शामिल थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.

मुंगेर जिला के स्वीप कोषांग के तत्वाधान में जिला जीविका समूह की महिलाओं ने समाहरणालय के प्रांगण में रंगोली बनाकर तथा  रैली निकालकर मतदाता को जागरूक करने का प्रयास किया ।  कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत जिला पदाधिकारी  राजेश मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

धरहरा (संवाददाता):मंगलवार को छात्र राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष शशि कुमार की अध्यक्षता मे युवा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सर्वसम्मति से छात्र राजद के प्रखंड कमिटि,पंचायत कमेटी छात्र राजद का विस्तार किया गया तथा सभी नवयुक्त पदाधिकारी को प्रमाण पत्र व माला पहनाकर एवं राजद का प्रतिक चिन्ह गमछा देकर सम्मानित किया गया।साथ ही नवयुक्त पदाधिकारी छात्र मुंगेर विश्वविद्यालय छात्र अध्यक्ष श्रवण यादव एवं प्रधान महासचिव छात्र राजद प्रशांत कुमार,सोशल मीडिया अध्यक्ष सुमित कुमार , युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष धरहरा संदीप कुमार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।नेताओ ने विधानसभा चुनाव पर चर्चा की जिसमे युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने व सुशासन सरकार के कुशासन की चर्चा करते हुए एनडीए गठबंधन को बिहार से उखाड़ फेकने का आहवान राजद के छात्र नेताओ से किया गया।छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष शशि कुमार ने 15 वर्ष वनाम 15 वर्षो के सुशासन सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सह स्थानीय विधायक शैलेश कुमार को आडे़ हाथो लेते हुए कहा कि जब राजा अहंकारी हो जाता है तो इन्हे दलाल व चापलुस बाज की बाते अच्छे लगने लगती है इसलिए अहंकारी लोग विकास कम विनाश ज्यादा कर देते है इन्हे हराकर एक स्वच्छ छवि के लोगो को जीताकर नीतीश-मोदी के अहंकारी सरकार को हटाने का आहवान क्षेत्र की जनता से किया।नेताओ ने कहा कि धरहरा मे एक भी रोजगार का साधन नही होना सरकार के कार्यो पर सवालिया निशान है।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है और रोजगार,स्वास्थ्य,पलायन ,कृषि ,शिक्षा पर काम करेंगे और एक सुंदर बिहार बनाएंगे और सभी के पास अपना रोजगार व रिक्त पदों पर बहाली होगा और सरकारी नौकरी होगा और साथ ही जात -पात की खाई को मिटाया जाएगा।मौके पर युवा राजद नेता बमबम यादव,छात्र नगर अध्यक्ष संदीप प्रेम,छात्र राजद नेता राजा यादव, युवा राजद नेता रूपेश कुमार,गंगा यादव,ललित यादव,अमन सिंह,रितेश सिंह,प्रभाष राजा, सुनील कुमार,सूरज कुमार एवं दर्जनो युवा छात्र मौजूद थे ।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।