ऋषि कुंड में ठंड बढ़ते ही पर्यटक का जमावड़ा लगने लगा है। तीर्थ स्थल होने के कारण और गर्म पानी का लुफ्त उठाने के लिए सैलानी ठंड में ज्यादा संख्या में आते हैं। कल शाम आमने सामने दो मोटरसाइकिल आपस में टकराया, एक मोटरसाइकिल सवार जो की नशे में था मोटरसाइकिल लेकर खड्डे में गिर गया। उसकी हालत नाजुक है दूसरा भागने में सफल रहा आसपास के लोगों ने प्रशासन को सूचना दे दिया है मैं मुंगेर की आवाज से लक्ष्मण कुमार सिंह

हवेली खरगपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग 10 भवरा के निकट स्कॉर्पियो ने टोटो में मारा धक्का टोटो पलटने से कई लोग घायल हो चुके हैं आसपास के ग्रामीणों ने कई लोगों को अपने निजी वाहन से सरकारी अस्पताल पहुंचाया स्कॉर्पियो भागने में सफल रहा कई लोगों को सिर में चोट चोट है किसी का पैर टूट गया किसी का हाथ टूट गया सभी लोग खड़कपुर क्षेत्र के रहने वाले थे

हवेली खरगपुर के किसान मोहन कुमार ने बताया कि वह बाढ़ और सूखा दोनों क्षेत्र में आते हैं इस बार रबी और खरबी दोनों फसल में हनी हुआ है सरकार से उनको उम्मीद है कि कुछ ना कुछ रोजगार मिलेगा बिहार सरकार ने सूखाग्रस्त किसानों को 3500 रुपैया दिया उससे कुछ परेशानी तो दूर हुआ लेकिन समस्या बरकरार है क्योंकि कोई रोजगार नहीं है

भूमि विवाद को लेकर लगाया गया अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार

पुलिस ने जांच के दौरान अंबेडकर चौक के समीप से शराब के नशे में धुत एक शराबी को किया गिरफ्तार भेजा जेल

मारपीट मामले में 8 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

मुंगेर जिला के हवेली खरगपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग शामपुर के निकट सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। दोनों का घर शाम पुर बताया जा रहा है। नजदीकी थाना के द्वारा दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया है आस-पास के गांव में छाया सन्नाटा

हवेली खरगपुर के ग्रामीण क्षेत्र के किसान देवानंद सिंह ने बताया कि वह बदलते मौसम के कारण परेशान है परेशानी का मुख्य कारण है सूखा और बाढ़ निकले क्षेत्र में बाढ़ परेशान किया हुआ है और ऊपरी भागों में सुखा किसी प्रकार का कोई रोजगार नहीं मिल रहा है नहीं कोई मजदूरी करने का कोई व्यवस्था है किसी तरह से अपना घर परिवार चला रहा है उन्होंने सरकार से मांग किया कि उन्हें रोजगार का मुहैया कराया जाए

हवेली खड़गपुर पर्यटक स्थल ऋषि कुंड में एसएसबी के 16वी बटालियन ने स्वच्छता अभियान चलाया।जिसमे सेना नायक मनीष कुमार के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह लाम्बा के नेतृत्व में अभियान के दौरान जवानो ने साफ़ सफ़ाई का अभियान चलाया

हवेली खड़गपुर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य कुमार झा ने नगर परिषद् क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अम्माकोल,सदभावना घाट एवं कॉलेज घाट का निरिक्षण किया और विभिन्न प्रकार के आदेश दिए