बिहार राज्य के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर से लक्ष्मण कुमार सिंह जी ने मुंगेर की आवाज के ओर से भदौड़ा गांव की रीतू कुमारी जी से बातचीत किया।उस बातचीत के दौरान रीतू जी ने बताया कि वे लल्लन -छुट्टन नाटक सुनती हैं और उसके माध्यम से जानकारी मिली की पैसे बैंक में ही जमा करनी चाहिए। घर में पैसे रखने से कुछ भी घटना घट सकती है,जिससे उन्हें नुकसान हो सकता है। इसलिए पैसे बैंक में ही रखा जाता है।साथ ही रीतू कुमारी जी ने बताया की उनको बीमा के बारे में अभी पूरी तरह से जानकारी नहीं है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर से लक्ष्मण कुमार सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भदौरा के कुछ किसानों से बातचीत किया। जिसमे पंकज कुमार सिंह ने बताया की वो अपनी बचत के पैसे को घर में रखते हैं। लक्ष्मण जी के पुछे जाने पर पंकज जी बताते है कि ये इसलिए बैंक में पैसे नहीं रखते हैं क्योंकि वहाँ इनको काफी परेशानी होती है तथा इनके पैसे इनको चार या पांच दिनों के बाद मिलती है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में लक्ष्मण कुमार सिंह ने किसान शतरण कुमार से लल्लन-छुट्टन नाटक के विषय में बात की।जवाब देते हुए शतरण कुमार ने बताया कि लल्लन छुट्टन नाटक इन्हे अच्छा लगा तथा कहानी सुनकर इनको यह सीख मिली कि पैसे को घर में ना रख कर बैंक में रखनी चाहिए।घर में पैसे रखने पर चूहा पैसे ले कर भाग सकता है। यही नही पैसे चोरी हो सकते हैं एवं आग में जल कर बर्बाद होने की सम्भावना भी होती है।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर से लक्ष्मण कुमार सिंह जी ने मुंगेर की आवाज के ओर से बातचीत की।बातचीत के दौरान उपस्थित ग्रामीण संजीव कुमार जी ने बताया की वे फरीदाबाद में काम करते थे। वहां पे दो व्यक्तियों का काम करते समय हाथ काट गया था। किन्तु कारखाने के मालिक द्वारा कोई सहायता नहीं दी गई। साथ ही मजदूरों के वेतन में भी कटौती कर के दिया जाता है और उनको रूम मालिक के द्वारा भी काफी दिक्कतें दी जाती हैं।