बिहार राज्य के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में लक्ष्मण कुमार सिंह ने किसान शतरण कुमार से लल्लन-छुट्टन नाटक के विषय में बात की।जवाब देते हुए शतरण कुमार ने बताया कि लल्लन छुट्टन नाटक इन्हे अच्छा लगा तथा कहानी सुनकर इनको यह सीख मिली कि पैसे को घर में ना रख कर बैंक में रखनी चाहिए।घर में पैसे रखने पर चूहा पैसे ले कर भाग सकता है। यही नही पैसे चोरी हो सकते हैं एवं आग में जल कर बर्बाद होने की सम्भावना भी होती है।
