बिहार राज्य के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर से लक्ष्मण कुमार सिंह जी ने मुंगेर की आवाज के ओर से बातचीत की।बातचीत के दौरान उपस्थित ग्रामीण संजीव कुमार जी ने बताया की वे फरीदाबाद में काम करते थे। वहां पे दो व्यक्तियों का काम करते समय हाथ काट गया था। किन्तु कारखाने के मालिक द्वारा कोई सहायता नहीं दी गई। साथ ही मजदूरों के वेतन में भी कटौती कर के दिया जाता है और उनको रूम मालिक के द्वारा भी काफी दिक्कतें दी जाती हैं।
