बिहार राज्य के मुंगेर जिले से दीपक कुमार आर्य जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से गोपाल सिंह नेपाली जी से बातचीत की। बातचीत के दौरान गोपाल सिंह नेपाली जी ने बताया कि बीमा सभी लोगों को कराना अनिवार्य है ,साथ ही परधानमंत्री जी के द्वारा निकाला गया बीमा योजना जिसमे केवल 12 रूपए जमा करने पड़ते हैं ,कराना ही चाहिए।साथ ही गोपाल सिंह नेपाली जी ने बताया कि बहुत लोग बीमा के बारे में पुरी जानकारी ना होने के कारण भी बीमा का लाभ नहीं उठा पाते हैं।सभी को परिवार के भविष्य के लिए बीमा करवाना चाहिए.

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से दीपक कुमार आर्य ने मोबाइल वाणी के माध्यम से डाकघर से मिलने वाली सुविधा के विषय में रतनपुर ग्राम के गोपाल सिंह नेपाली से साक्षात्कार किया।गोपाल सिंह नेपाली ने बताया की डाकघर से वो किसान विकास पत्र की सुविधा ले रहे हैं।इसमें एक बार पैसे डालने पर पैसे एक साल बाद मिलते हैं।और इसमें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है।लेकिन इससे काफी फायदे भी हुए हैं।उनका कहना ये है की काफी लोंगो के लिए यह विश्वसनीय रहा है काफी लोगों को जिस तरह से लल्लन-छोटन की नाटक भी पसंद आयी है।इसलिए सभी जागरूक लोग डाकघर में ही पैसे डालते हैं।और सही समय पर उन्हें पैसे मिल जाते हैं।इसलिए गोपाल सिंह नेपाली जी चाहते हैं की सभी ग्रामीण वासी डाकघर में बचत खाता खुलवाएं और इसका लाभ उठाएं।