मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर मुंगेर सहित सदर प्रखंड के विभिन्न एचडब्ल्यूसी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में कुल 280 गर्भवती महिलाओं ने अपनी जांच करवाई वही इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के तहत प्रत्येक माह की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं का निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। जांच उपरांत महिलाओं को आयरन कैल्शियम की दवा भी दी जाती है। तथा कुपोषण से बचाव हेतु उचित मार्गदर्शन दी जाती है। आज स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित सीएचओ बुशरा बहाव, दीफा, स्वाति कुमारी ,आरती कुमारी एएनएम कुमारी पूनम ,इंदु कुमारी, रंजन कुमार, काजल कुमारी ,पूनम कुमारी सहित दर्जनों सीएचओ एवं एएनएम तथा आशा कार्यकर्ती उपस्थित दिखी।
