बता दें कि शनिवार को सदर प्रखंड अंतर्गत हसनपुर एच डब्ल्यू सी में आईटीसी सुनाराम मिशन कल एवं निर्देश संस्था के तत्वधान में प्रभात फेरी निकालकर महिलाओं को स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्तनपान के लिए जागरूक किया गया वही कार्यक्रम का संचालन करते हुए निर्देश संस्था के पवन कुमार पांडे ने बताया कि जन्म के तुरंत बाद बच्चे को मां का दूध अवश्य पिलाएं मां का दूध बच्चे के लिए अमृत के समान होता है। इसलिए आप लोग ध्यान रखें कि जन्म के बाद बच्चे को मां का गाढ़ा पीला दूध अवश्य पिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित एएनएम कंचन, आशा फेस लेटर स्नेह लता सिंह, आंगनवाड़ी सेविका चांदनी कुमारी ,के साथ आशा, आंगनवाड़ीसेविका एवं क्षेत्र के दर्जनों महिला कार्यक्रम में उपस्थित थी हुई।