सोमवार 31 जनवरी 2022 को केंद्र सरकार द्वारा किसानों के साथ विश्वासघात किए जाने और यूरिया खाद संकट व कालाबाजारी के खिलाफ 31 जनवरी को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन मुंगेर जिला कमेटी द्वारा विश्वासघात दिवस के रूप में धिक्कार रैली शहर भ्रमण कर शहीद स्मारक पहुंचकर सभा में तब्दील हुई सभा को संबोधित करते जिला सचिव भरत मंडल ने अपनी बात रखते हुए कहे कि केंद्र सरकार किसानों आंदोलन के दबाव में तीनों काला कृषि कानून वापस लिए और एम एस पी पर कमेटी गठन न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करना तय किया था लेकिन आंदोलन के कितने दिनों बीत जाने के बावजूद भी अब तक लागू नहीं किया गया किसानों के साथ धोखाधड़ी और विश्वासघात है। किसान संघर्ष समन्वय समिति राष्ट्रव्यापी के आह्वान पर 31 जनवरी को देश भर में विश्वासघात दिवस मनाया गया किसान नेता भरत मंडल ने कहे यूरिया खाद के लिए किसानों में हाहाकार मचा हुआ है लेकिन सरकार और प्रशासन किसानों को खाद उपलब्ध कराने में नाकाम हैं वही महिला नेत्री पूर्व मुखिया विभा कुमारी किसानों से अपील करते हुए बिजली बिल 2020 वापस लेना होगा 31 जनवरी की रैली में बड़ी संख्या में भाग लेकर सरकार और प्रशासन को किसानों की मांगों को मानने के लिए बाध्य करने हेतु क्रांतिकारी अभिवादन के साथ शपथ लेते हैं। कि जब भी किसान भाई का आह्वान होगा हम सड़क पर आंदोलन के लिए तैयार रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित हवेली खरगपुर से रमण सिंह, भुवनेश्वर कुमार, धरारा से कामेश्वर रंजन शिवकुमार, संग्रामपुर से सुधीर यादव उत्तम दास, टेटिया बंबर से संजय मांझी सहित सैकड़ों किसान मजदूर उपस्थित थे
