निर्धारित तिथि से पांच दिनों के अंदर सेंकेंड डोज लेने पर जीत सकते हैं पांच हजार का नकद इनाम - यह स्कीम 27 नवंबर 2021 तक मान्य, कोविन पोर्टल पर ही ऑनलाइन निकाला जाएगा लकी ड्रा - लकी ड्रा में पहला स्थान पाने वाले लकी ड्रा विजेता को मिलेगा पांच हजार का नकद इनाम मुंगेर, 20 नवंबर। मुंगेर में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन मुंगेर ने 5 हजार रुपये नकद इनाम की घोषणा की है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार रौशन ने बताया कि इस अभियान के तहत कोरोना वैक्सीन का फर्स्ट डोज लेने के बाद 84 दिनों की निर्धारित तिथि पूरा होने के पांच दिनों के अंदर जो कोई भी लोग कोरोना वैक्सीन की सेकेंड डोज लेंगे । उन सभी लोगों का कोविन पोर्टल पर ही ऑनलाइन लकी ड्रा लॉटरी निकाला जाएगा। इसमें विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार के रूप में 5 हजार रुपये का नकद इनाम मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह स्कीम आगामी 27 नवम्बर तक ही मान्य है। इसलिए जिस किसी लाभुक का 27 नवम्बर से पहले वैक्सीन की फर्स्ट डोज लिए 84 दिन पूरा हो रहा है और वो वैक्सीन की दूसरी डोज 27 नवंबर से लेते हैं तो वो सभी लकी ड्रा के जरिए विजेता चुने जाने पर 5 हजार रुपये का पुरस्कार जीतने के हकदार हो सकते हैं।