27 नवंबर से पहले कोरोना वैक्सीन की फर्स्ट डोज अवश्य ले लें मुंगेर वासी : डीआईओ कोरोना वैक्सीनेशन के लिए लोगों से अपील करते हुए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (डीआईओ) डॉ. राजेश कुमार रौशन ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार 27 नवंबर के बाद कोरोना वैक्सीन की फर्स्ट डोज बंद हो रही है इसलिए उक्त तिथि तक जिस किसी ने भी अभी तक कोरोना वैक्सीन की फर्स्ट डोज नहीं ली है वो अनिवार्य रूप से फर्स्ट डोज लेकर अपना नाम कोविन पोर्टल पर दर्ज करवा लें ताकि 84 दिनों के बाद उन सभी लोगों को वैक्सीन की सेकेंड डोज लगायी जा सके । उन्होंने बताया कि 27 नवंबर तक वैक्सीन की फर्स्ट डोज नहीं लेने वाले लोग कोरोना वैक्सीनेशन से वंचित भी सकते हैं क्योंकि 27 नवंबर के बाद वैक्सीन की फर्स्ट डोज नहीं मिल पायेगी। उन्होंने बताया कि इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मुंगेर के विभिन्न सड़कों और मुहल्लों में लगातार माइकिंग की जा रही है। इसके साथ ही जिला प्रतिरक्षण कार्यालय मुंगेर के द्वारा सुबह 9 से रात के 9 बजे तक जिला के 11 स्थानों पर वैक्सीनेशन सत्र स्थल संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा जिला के सभी अस्पताल, प्राथमिक/सामुदायिक और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगातार लगायी जा रही है। जिला भर में प्रतिदिन 4 से 5 हजार लोगों का प्रतिदिन वैक्सीनेशन किया जा रहा है।