बिहार राज्य के मुंगेर जिला के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के बजरंगबली नगर से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटी की शिक्षा सबकी भलाई कार्यक्रम के तहत पूर्व पंचायत समिति सदस्य डॉक्टर फेकन मंडल से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि बेटी को शिक्षा देना बहुत जरुरी है इससे फायदा है कि आगे चल कर वह अपने बच्चों को भी पढ़ाएगी इससे उसका और उसके परिवारवालों का और बच्चों का सुधार होगा एवं शिक्षा से आगे बढ़ सकेगी। उन्होंने बताया कि सरकार बेटियों की शिक्षा में आरक्षण एवं सुविधा दी है जिससे वह आगे बढ़ सकती है।संक्षिप्त में ये कि बेटी पढ़ेगी तो अपने परिवार को आगे बढ़ायेगी शिक्षित कर पायेगी और भविष्य उज्ज्वल होगा।
