बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से रघुनाथ शाह से साक्षात्कार लिए है।जिसमे रघुनाथ शाह का कहना है कि वह भूंजा बेचने का काम करते हैं।वह कहते है कि लॉकडॉन के कारण ठेला बंद हो गया था जिससे उन्हें अपने परिवार का भरण पोषण करने में दिक्कत आ रही थी। उन्हें सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिलता है जिससे उन्हें जीवन यापन करने में परेशानी होती है।उनके घर का काम उनके बच्चे काम करते है, सरकार के द्वारा वैसा कुछ सहयोग नहीं मिला।इसलिए वह झालमुड़ी बेचकर किसी तरह से अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं।