बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मुंगेर के उपेन्द्र ट्रेनिंग स्कूल में सेकेंड डोज डेडिकेटेड कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया। जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) नसीम रजि ने बताया कि जिला मुख्यालय मुंगेर स्थित उपेन्द्र ट्रेनिंग स्कूल में सेकेंड डोज डेडिकेटेड कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है। इसके साथ ही मुंगेर शहरी क्षेत्र नोलक्खा दुर्गा मंदिर और मुंगेर जेल में भी लोगों को सिर्फ कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक ही दी या जा रही है। इसके साथ ही मुंगेर जिला के असरगंज प्रखण्ड में असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बरियारपुर प्रखण्ड में फिलिप हाई स्कूल, धरहरा प्रखण्ड में मिडिल स्कूल धरहरा, जमालपुर प्रखण्ड में मिडिल स्कूल मंगरौरा, हवेली खड़गपुर प्रखण्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में सेकेंड डोज डेडिकेटेड कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मुंगेर सदर प्रखंड के मुंगेर सदर पीएचसी, संग्रामपुर प्रखण्ड में संग्रामपुर पीएचसी, तारापुर प्रखंड में तारापुर पीएचसी और टेटिया बम्बर के टेटिया बम्बर छात्रावास में भी 2 सेकेंड डोज डेडिकेटेड कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है।
