हीरो राजन कुमार बने "पहचान लाइव फाउंडेशन" के नेशनल एम्बेसडर सोशल वर्क के प्रति मेरी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है; राष्ट्रीय आइकॉन राजन कुमार भारतरत्न बिस्मिल्लाह खान लीडरशीप पुरुस्कार समारोह में ग्लोबल हीरो अवार्ड लेकर लौटे राजन कुमार के लिए खुशियां दुगनी हो गईं जब उन्हें "पहचान लाइव फाउंडेशन" के नेशनल एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया गया। अब तक वह इस एनजीओ के लिए बिहार आइकॉन के रूप में काम कर रहे थे मगर अब वह नेशनल अम्बेस्डर के तौर पर काम करेंगे। राजन कुमार ने बताया कि पहचान लाइव फॉउंडेशन का शुक्रिया, यह एनजीओ बहुत अच्छा काम कर रही है, आगे और भी बेहतर वर्क करना है। मुझे नेशनल आइकॉन के रुप में काम करने की जिम्मेदारी मिली है। मैं ने अफसाना परवीन और पूरी टीम से वादा किया है कि पहचान को मैं एक नई पहचान दूंगा। इस अवसर पर पहचान फाउंडेशन की अफसाना परवीन ने कहा कि राजन कुमार पिछले 3 वर्षों से हमारे साथ बिहार आइकॉन के रूप में जुड़कर काम कर रहे हैं, लेकिन अब वह नेशनल आइकॉन के रूप में हमारे साथ जुड़ गए हैं। ऊमीद है कि इनके जॉइन करने से जरूरतमंदों तक हमें पहुंचने में आसानी होगी। गौरतलब है कि हीरो राजन कुमार फिल्मों, धारावाहिकों में अभिनय करने और चार्ली चैप्लिन द्वितीय के रूप में लाइव स्टेज शोज़ करने के अलावा भारतवर्ष के एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर भी काम करते रहते हैं। पिछले साल से लेकर अब तक कोरोना काल, लॉक डाउन और बाढ़ की स्थिति के दौरान भी राजन कुमार कई लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे। उनके इन्हीं तमाम सोशल वर्क्स को देखते हुए प्रतिष्ठित एनजीओ पहचान लाइव फाउंडेशन ने हीरो राजन कुमार को नेशनल ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। हीरो राजन कुमार पहचान लाइव फाउंडेशन (पीएलएफ) से जुड़कर खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं, साथ ही उन्हें अपने ऊपर एक सामाजिक जिम्मेदारी का एहसास भी हो रहा है। पहचान लाइव फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष अफसाना परवीन ने बताया कि राजन कुमार एक बॉलीवुड अभिनेता हैं। शहर मसीहा नहीं, नमस्ते बिहार सहित कई फिल्मों के वो हीरो हैं। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के आइकॉन हैं। चार्ली चैप्लिन 2 के रूप में सारी दुनिया मे मशहूर हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं। उन्होंने कोरोना काल में हमारे एनजीओ के साथ मिलकर काफी काम किया है। उनके इन्ही काम को देखकर हमने राजन कुमार को पहचान लाइव फाउंडेशन का नेशनल आइकॉन नियुक्त किया है। हमें उम्मीद है कि ब्रांड एम्बेसडर राजन कुमार आगे और भी लोगों तक पहुंचेंगे और जरूरतमंदों की पुकार सुनकर उन्हें हेल्प करेंगे।" बता दें कि पहचान लाइव फाउंडेशन ने कोरोना के टीका के लिए लोगो मे जागरूकता फैलाने के लिए भी एक मुहिम शुरू की। राजन कुमार ने वैक्सीनेशन के प्रॉसेस के बारे मे लोगो को अवगत कराने के लिए कई पोस्टर्स भी जारी किए जिसमे पहचान लाइव फाउंडेशन के राष्ट्रीय आइकॉन हीरो राजन कुमार की तस्वीर है और वो कोविड का टीका लेने के 7 आसान स्टेप्स बता रहे हैं। हीरो राजन कुमार की बढ़ती फैन्स फॉलोइंग का नतीजा है कि महिलाएं भी उन्हें काफी पसन्द करती हैं। आपको बता दें कि पहचान फाउंडेशन की संस्थापक अफसाना परवीन अपनी एनजीओ के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और स्लम बस्ती के लोगो की सेहत और बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में कई वर्षो से काफी काम कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि राजन कुमार के दिल में लोगों की सेवा करने, मदद करने का खूब जज़्बा है और ऐसी ही हस्ती समाज के काम आती है। राजन कुमार बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (बफ्टा) के फाउंडर प्रेसिडेंट और ओमकार फ़िल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शन के सीईओ हैं।