बिहार राज्य के मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड से अंकित कुमार चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर बरियारपुर प्रखंड के स्टेशन रोड, हटिया रोड, तीन बटिया चौक, कालीस्थान आदि जगहों पर राखियों की बाजार सज धज के तैयार हो गई है। जहां स्थायी दुकानों के अलावा कई अस्थाई दुकानें लगाकर राखियां बेची जा रही है। जहां बाढ़ विविधता के कारण इस बार राखी खरीदने वालों की संख्या बाजार में कम दिख रहीं हैं।इस संबंध में व्यवसायी मनीष कुमार ने बताया कि प्रखंड के तमाम छोटे-बड़े व्यवसाई अपनी दुकानों में भाई बहन के प्यार के बंधन लटकाए हुए हैं। जहां इस बार बाढ़ ने बरियारपुर प्रखंड में जमकर तबाही मचाई हैं जिससे ग्रामीण खासे परेशान दिख रहे हैं जहां लोग अपने अपने घरों की साफ सफाई के व्यस्त हैं लोगों का ध्यान रक्षा बंधन की बजाई अपने घरों की साफ सफाई पर है। जिसके कारण तमाम व्यवसाई के चेहरे पर मायूशी छाई हुई हैं जहां दुकानदार ग्राहकों के प्रतीक्षारत अपनी दुकानों में राखियों को सजा के तैयार हैं वहीं ग्राहकों की संख्या नदारद दिख रही है। जहां बाजारों में सन्नाटा दिख रहा है ग्रामीण भी हतप्रभ हैं क्योंकि बाढ़ विविधता के कारण उनके घर दुआरों में पानी चला गया था जहां घरों की साफ-सफाई में लगे हुए हैं जिससे ग्राहकों की संख्या बाजारों में नदारद दिख रही हैं।