बिहार राज्य के मुंगेर जिले से संवाददाता विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि शनिवार को जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र में कुल पांच टीकाकरण सेंटर बनाए गए। जिसमें 900 लोगों को टीका लगाया गया। इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने दिए उन्होंने बताया कि शनिवार को पांच टीकाकरण सेंटर बनाया गया जिसमें 900 वैक्सीन लगाया गया है वहीं उच्च विद्यालय नौवागढ़ी में 290 लोगों को टीका लगाया गया तो चौड़ौन पंचायत भवन में 160 लोगों को टीका लगा अन्य सभी सेंटर पर भी टीका लगाया गया कुल 900 वैक्सीन खपत किए गए
