कोरोना से मुक्ति के लिए स्वामी मुकेशानंद जी महाराज द्वारा हवन पाठ्य का 108वें दिन हुआ समापन, मुख्य अतिथि रहे हीरो राजन कुमार मशरूम लेडी और राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित वीणा देवी ने भी दी आहुति मुंगेर को कोरोना महामारी से मुक्त करने के लिए स्वामी मुकेशानंद जी महाराज द्वारा 108 दिनों से लगातार हवन किया जा रहा है। सदकर्माश्रम न्यास समिति द्वारा कोरोना की दूसरी लहर के शुरूआती दौर में शुरू किया गया यह हवन यज्ञ कोरोना के समूल नाश को लेकर सीताकुंड डीह गांव स्थित आश्रम में हुआ। आश्रम के संस्थापक स्वामी मुकेश आनंद महाराज ने मुंगेर सहित पूरी दुनिया को कोरोना से मुक्ति की कामना से हवन किया। आज 17 जुलाई को कोरोना संक्रमण के समूल नाश को लेकर प्रार्थना एवं आहूतियां समर्पित कर हवन अनुष्ठान संपन्न किया गया। हवन समापन समारोह के मुख्य अतिथि हीरो राजन कुमार थे चूंकि वह ऑफिशियली एंटी कोरोना अम्बेस्डर भी रहे हैं और वह पिछले लॉक डाउन से लेकर अबतक इस सिलसिले में काम करते आ रहे हैं। हवन को आहुति देने वाले दिन राजन कुमार चीफ गेस्ट के रुप में अपने बिज़ी शेड्यूल में से समय निकाल कर मौजूद रहे। इसमें बाफ्टा से जुड़े लोग भी शामिल हुए। इसमे सिटी क्रिटीकल अस्पताल का कैम्प भी लगा। आज हर तबके के लोगों ने आकर हवन और पूजा को सम्पन्न कराया जिसमें मशरूम लेडी के रुप मे विख्यात रहीं वीणा देवी ने भी आहुति दी, जिन्हें राष्ट्रपति सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। साथ ही कई पत्रकार भी मौजूद रहे और फिल्मी दुनिया से भी कई लोग हाजिर रहे। बाफ्टा के तमाम कलाकार भी इस हवन में शरीक हुए। यहां कोरोना से ठीक होने वाले कई लोगों को सम्मानित भी किया गया। अभय कुमार पाल को भी सम्मानित किया गया। राजन कुमार ने कहा कि स्वामी मुकेश आनंद महाराज के आश्रम में 108 दिनों से लगातार हवन किया गया जिसका उद्देश्य यह है कि मुंगेर जीतेगा और कोरोना हारेगा। इस महामारी के प्रकोप से जिस तरह देश और दुनिया परेशान है ऐसे हालात में इस हवन की महत्ता और भी बढ़ जाती है। लोगों को टीका तो दिलवाना ही चाहिए लेकिन यह आधात्मिक शक्ति भी इस तरह के मुश्किल लम्हों में मददगार साबित होती है।" आपको बता दें कि आइकॉन के रूप में राजन कुमार जन जन में लोकप्रिय रहे हैं और इस आश्रम के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा भी रही है। हीरो राजन कुमार ने कहा कि आज 17 जुलाई को 108वें दिन इस यज्ञ का समापन किया गया। वाकई आश्रम की इस पहल की दुनिया भर में चर्चा हो रही है।"