जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आज बरियारपुर में टीकाकरण महाअभियान चलाया गया।जिसके तहत प्रखंड के फिलीप उच्च विद्यालय व विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर 1000 लोगों को कोविड वेक्सीन का टीका लगाया गया।वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न टीकाकरण केंद्रो पर आज 18 से 44 आयु के 780 व 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 220 कुल 1000 लोगों को कोविड वेक्सीन का टीका लगाया गया।