बिहार राज्य के मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर से लक्ष्मण कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्रामीण इलाकों के संजीव कुमार से साक्षात्कार लिया है जिसमें उन्होंने बताया कि वह वैक्सीन नहीं लेंगे ना ही अपने परिवार के किसी सदस्य को लेने देंगे उन्होंने कहा कि मुझे कोई तकलीफ नहीं है नहीं कोई बीमारी है तो फिर क्यों इंजेक्शन लेंगे जब होगा तो देखा जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का कोई सुविधा मिलेगा तो भी ठीक नहीं मिलेगा तो भी ठीक है हम लोग कमाने खाने वाले लोग हैं कमाएंगे खाएंगे लेकिन वैक्सीन नहीं लेंगे।