राजद सुप्रीमो लालू यादव एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में राजद कोविड केयर सेंटर खोलने के तहत आज मुंगेर जिला मुख्यालय स्थित रिफ्यूजी कोलोनी में मुंगेर विधानसभा के राजद प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय युवा महासचिव अविनाश कुमार विधार्थी उर्फ़ मुकेश यादव के सौजन्य से विधिवत शुभारंभ किया गया, जिसमें डाo संजय कुमार सुमन एमबीबीएस,एम डी की देखरेख में कोरोना के संभावित शुरूआती लक्षण वाले वैसे मरीजों का चिकित्सिय सलाह के बाद नि:शुल्क दवा वितरण किया जाएगा, इस अवसर पर अविनाश कुमार विधार्थी उर्फ़ मुकेश यादव ने बताया कि विगत दिनों राजद सुप्रीमो लालू यादव एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ राजद के सभी निर्वाचित विधायकों एवं पराजित हुए प्रत्याशियो की वर्चुअल मिटिंग में लालू जी ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर से उत्पन्न स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी जिला एवं प्रखंड मुख्यालयों पर राजद कोविड केयर सेंटर खोलकर खासकर वैसे गरीब, असहाय एवं लाचार परिवारों को नि:शुल्क दवा, आक्सीजन आदि की व्यवस्था और ईलाज की उचित सलाह उपलब्ध करायेंगे। क्योकि इस महामारी में सरकार का स्वास्थ व्यवस्था चौपट है । इस अवसर पर डाo संजय कुमार सुमन ने बताया कि कोरोना काल में सक्षम लोग तो पैसा खर्च करके ईलाज करवा लेते हैं लेकिन गरीबों और असहायो को पैसे के अभाव में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ऐसे समय नि:शुल्क दवाई , आक्सीजन एवं उचित चिकित्सीय सलाह का राजद की प्रयास काफी सराहनीय है, राजद कोविड केयर सेंटर के शुभारंभ मौके पर राजद के जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू, प्रदेश सचिव दिनेश कुमार,पंचायती राज प्रदेश सचिव मनीष कुमार , मुंगेर वि वि अध्यक्ष राज यादव, रितेश,मनीष कुमार, नमन कुमार, प्रद्युम्न यादव, रौशन यादव, अनिल कुमार , शानू यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे, कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ फीता काट कर अविनाश कुमार विधार्थी उर्फ़ मुकेश यादव एवं डाo संजय कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से किया और लगभग सैकड़ों महिला पुरुषों के बीच दवा का वितरण भी किया गया।