धरहरा(संवाददाता):- कोविड-19 से जनमानस को बचाने के लिए जिला प्रशासन सरकार के गाईड लाईन को सरजमीन पर लागू कराने के लिए जहाँ दिन रात लगी हुई है। वहीं धरहरा प्रखंड के व्यवसायी और जनता सरकार के प्रोटोकाँल की धज्जिया उडा़ने मे लगे हुए है।प्रखंड के कपडा़ दुकानदार एवं आभूषण व्यवसायी सहित कई ऐसे दुकान है जिन्हे लाँकडाउन की अवधि मे जहाँ प्रत्येक दिन दुकान खोलने पर प्रतिबंध लगा दी गई है इसके बाबजूद उक्त कई व्यवसायी प्रत्येक दिन दुकान खोलकर जिला प्रशासन की आँखो मे धुल डालकर लाँकडाउन का खुलेआम अवहेलना कर रहे है।सुबह होते ही धरहरा बाजार ,दशरथपुर ईटवा बाजार मे लाँकडाउन होने से पूर्व की भाँति जैसा सभी दुकान खोल दिये जाते है और प्रशासन को देखकर अनाधिकृत रुप से खुले दुकान का शटर बंद करने की परम्परा परबान पर है । दशरथपुर ईटवा,बंगलबा बाजार, धरहरा बाजार मे ग्रामीणो को भी प्रशासन व कोरोना महामारी का डर भी नही लग रहा है ।ग्रामीण भी बिना मास्क के बाजार मे टहलते नजर आ रहे है।ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बिना मास्क लगाएं व बिना सामाजिक दूरी के ही घर से बाहर निकल कर घूम रहे है । ग्रामीण क्षेत्रों में किराना दुकान व सब्जी दुकान खोलने का समय सुबह 8 से12 बजे तक निर्धारित की गई है,और पुलिस की गस्ती भी इसी समय को देखते हुए 12 बजे के बाद क्षेत्र भ्रमण में निकलती है, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपने डर को ताखा पर रख कर कोरोना से बेपरवाह बने सड़कों पर घूमते हैं।समाजसेवी सह कांग्रेस नेता अनमोल मिश्रा ने धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ प्रभात रंजन और धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह से अपील की है कि ईटवा गांव में सुबह के समय ग्रामीणों पर पुलिस गस्ती के माध्यम से बिना मास्क पहने लोगों को जागरूक कराया जाए, उन्होंने कहा कि दुकानदार से लेकर खरीददारी करने आए लोग मास्क तो पाकेट में रखते किन्तु उसका उपयोग नहीं करते हैं। इसलिए जरूरी है कि सभी लोग जागरूक बने, जिससे देश को कोरोना मुक्त बनाया जा सके।