आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार के आदेश अनुसार एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बरियारपुर प्रखंड के महदेवा मध्यविद्यालय में निर्धन, असहाय, गरीब, मजदूर वर्ग के व्यक्तियों के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है। इसमें मुफ्त भोजन की दिन एवं रात में व्यवस्था की गई है।इस संबंध में पूछने पर अंचलाधिकारी जयप्रकाश स्वर्णकार ने बताया कि ये रसोई लगभग 7/8 दिन पूर्व से ही चालू कर दी गई हैं।जहां शुद्धरूप से दोनों समय के भोजन की व्यवस्था लोगों के लिए होती हैं। जिसमें प्रतिदिन 15 से 20 लोग दिन व रात का भोजन ग्रहण करते हैं। इस संबंध में ग्रामीण परमेशर लहरी से पूछने पर उन्होंने बताया कि दोनों समय का भोजन चावल,दाल दो तरह की सब्जी,सलाद आदि दिया जा रहा हैं।