कोरोना के इस विकट समय में भी नदारद रहते हैं धरहरा स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी से लेकर अन्य कर्मी। (संवाददाता):-कोरोना महामारी जैसे विकट घड़ी में स्वास्थ्य व्यवस्था का आलम यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा मे रविवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक तथा आशा समन्वयक की अनुपस्थिति मे प्रखंड विकास पदाधिकारी डाँ प्रभात रंजन एवं थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के पहल पर 18 से 44 वर्ष के उम्र के लोगो का वैक्सीनेशन प्रारंभ की गई । बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को सभी जिलो के प्रखंडो के स्वास्थय केन्द्र पर 18 से 44 वर्ष के उम्र के लोगो का टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया । परंतु धरहरा स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाँ महेन्द्र कुमार ,स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश कुमार सिंह,आशा समन्वयक धनंजय कुमार के स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा मे अनुपस्थित रहने के कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी डाँ प्रभात रंजन एवं धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के पहल पर धरहरा प्रखंड के 18 वर्ष से उपर के लोगो का वैक्सीनेशन किया गया । सनद रहे कि जहाँ कोरोना महामारी से पुरे क्षेत्र का आवाम त्राहिमाम है एवं इस विकट परिस्थिति मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,स्वास्थ्य प्रबंधक एवं आशा समन्वयक अपने फर्ज का निर्वाह नही करते है तो क्षेत्र के लोगो का आक्रोश संबंधित लोगो को झेलना होगा । प्रखंड के सरपंच संघ के अध्यक्ष सह महगामा पंचायत के सरपंच अजय कुमार चंद्रवंशी ने अनुबंध पर कार्यरत स्वास्थ्य प्रबंधक, आशा समन्वयक को अपने फर्ज का सही निर्वाह ईमानदारी पूर्वक नही किये जाने पर जिले के डीएम से संबंधित लोगो के अनुबंध अविलंब समाप्त करने की माँग करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाँ महेन्द्र कुमार को प्रभारी पद से मुक्त करते हुए इन्हे चिकित्सक के रुप मे सेवा कराने एवं दायित्ववान चिकित्सक को प्रभारी पद का दायित्व देने की मांग की है ताकि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा मे अच्छा स्वास्थ्य व्यवस्था बहाल हो सके ।
