हीरो राजन कुमार को सदमा, जीजा राजेश कुमार का निधन कुदरत के फैसले को स्वीकार करके आगे बढ़ना ही ज़िन्दगी है: हीरो राजन कुमार देश मे कोरोना महामारी न जाने कितने परिवार में दुखों का पहाड़ लेकर आई है। एन्टी कोरोना अम्बेसडर हीरो राजन कुमार को भी गहरा सदमा लगा है। उन्होंने आज अपने प्यारे जीजा जी श्री राजेश कुमार को खो दिया। वो कई दिनों से अस्पताल में थे, आज अंतिम सांस ली। यह सुनकर राजन कुमार बेहद दुखी हुए और एकदम शॉक्ड रह गए लेकिन फिर उनके जेहन में यह बात आई कि कुदरत के फैसले को स्वीकार करके आगे बढ़ना ही ज़िन्दगी है। अपनी बहन, भांजे भांजी और परिवार के दुख में शरीक होने के लिए और उन्हें हिम्मत देने के लिए हीरो राजन कुमार उनके पास पहुंचे। राजन कुमार अपने जीजा के यू जाने से बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा कि डियर जीजा जी यह ठीक नहीं किया आपने। "तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई।" राजन कुमार ने दुख भरे स्वर में कहा कि मेरे जीजा जी मेरे हीरो थे, वो सिर्फ एक रिश्तेदार नहीं बल्कि मेरे दोस्त थे, मेरे सलाहकार थे। उनके जाने की खबर मुझे अब भी सच्ची नहीं लगती। उनके साथ मेरा लंबा एसोसिएशन रहा। आपने मुझे निःशब्द कर दिया है जीजा जी। आप ने बहुत जल्दी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कोविड अब काल बनकर आया है इसलिए मैं सभी दोस्तों और तमाम लोगों से यह कहना चाहूंगा कि प्लीज़ आप अपने घरों से बाहर न निकलें औऱ सुरक्षित रहें। आपको बता दें कि श्री राजेश कुमार डीवीसी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। 56 वर्षीय राजेश कुमार के निधन पर राजन कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। आपको बता दें कि राजेश कुमार और राजन कुमार के बीच जीजा साला का प्यारा सा रिश्ता वैसा ही था जैसा फ़िल्म बंधन में था। उस फिल्म में सलमान खान का एक डॉयलॉग काफी पॉपुलर हुआ था "जो जीजा जी बोलेंगे वो मैं करूँगा।" कुछ ऐसा ही रिलेशन इन दोनों के बीच भी था।