मुंगेर सदर प्रखंड के पीएचसी समेत विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल कोविड-19 का 70 वैक्सीन पड़ा। जिसमें सदर पीएचसी में 20 तथा अन्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर 70 वैक्सीन पड़ा। सदर पीएचसी के हेल्थ मैनेजर रवि कुमार ने बताया कि गलत अफवाह के कारण टीकाकरण में लोग कम पहुंच रहे हैं। उन्होंने प्रखंड वासियों से अपील किया कि गलत अफवाह पर ध्यान ना देते हुए टीका अवश्य लगाएं। तभी हम लोग कोरोना पर काबू पा सकते हैं।