निगम प्रशासन ने पांच दुकानों को किया सील नगर निगम प्रशासन ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लगातार माइकिंग के द्वारा शहर में जागरूकता अभियान चला रही है। मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन कर सतर्क रहने की आगाह कर रहे हैं ।शहर के दुकानदारों को भी निर्देश दिया गया है कि बिना मास्क पहने किसी ग्राहक को समान नहीं दे लेकिन इस निर्देश का पालन दुकानदार पालन नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को नगर निगम प्रशासन ने कड़ा एक्शन लेते हुए दुकानों की जांच की जिसमें 5 दुकानदारों ने बिना मास्क पहने ग्राहकों को सामान देते पाए गए ।जिसमें साईं ऑप्टिकल ,अजय ज्वेलर्स आदि शामिल हैं। जांच टीम का नेतृत्व उपनगर आयुक्त श्याम नंदन प्रसाद कर रहे थे। उपनगर आयुक्त श्री प्रसाद ने कार्रवाई करते हुए 48 घंटों के लिए पांचों दुकानों को सील कर दिया और हिदायत दिया कि दोबारा ऐसा गलती नहीं करेंगे ।इस जांच अभियान दल में टैक्स दरोगा पवन सिंह, अतिक्रमण प्रभारी दिनेश कुमार समेत टैक्स संग्रह कर्ता और पुलिस बल उपस्थित थे।
