शुक्रवार को नगर निगम के मेयर रूमा राज एवं श्यामनंदन प्रसाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजर करने हेतु रवाना किया गया इस मौके पर मेयर द्वारा बताया गया कि यह मशीन शहर के विभिन्न वार्डों में जाकर सैनिटाइजर करेंगे क्योंकि कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी तेजी से अपना पैर फैला रहे हैं उसे रोकने के लिए हम लोगों ने यह निर्णय लिया कि मशीन के जरिए विभिन्न वार्डों में सैनिटाइजर कर बीमारी से बचने का उपाय किया जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग साफ सफाई एवं मार्क्स का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें तभी हम स्वस्थ रह सकेंगे