टीबी विश्व भर में सबसे खतरनाक संक्रामक रोग है जिससे प्रत्येक वर्ष कई लोगों को अपनी जान गंवानी पढ़ती है. कोविड-19 के कारण वर्ष 2020 में जितनी मौतें हुयी है, उससे लगभग 5 लाख अधिक मौतें सिर्फ टीबी के कारण हुयी है. वहीं, कोरोना महामारी ने टीबी देखभाल को काफी प्रभावित किया है जिससे वर्ष 2025 तक टीबी के कारण विश्व भर में 6 लाख से अधिक अतिरिक्त मौतें होने की सम्भावना है. यद्यपि, कोविड-19 महामारी ने फेस मास्क की उपयोगिता को साबित किया है. साथ ही फेस मास्क इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या में भी काफ़ी वृद्धि दर्ज हुयी है. फेस मास्क के इस्तेमाल को लेकर लोगों की जागरूकता को लेंसेट की एक रिपोर्ट ने सकारात्मक कदम बताया है एवं टीबी की रोकथाम में इसे एक प्रभावशाली हथियार कहा है.. रिपोर्ट के अनुसार यदि कोरोना काल के बाद बढे फेस मास्क के इस्तेमाल को अधिक बढ़ावा दिया जाए तो टीबी संक्रमण के प्रसार में कमी लायी जा सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
