राजद के राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू ने विज्ञप्ति जारी कर कहा की पुरे बिहार सहित मुंगेर में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान" ढाक के तीन पात"सावित हो रहा है। जहाँ टीकाकरण के दुसरे दिन लक्ष्य से मात्र 38.50% यह बताने के लिए काफी है की केन्द्र एवं राज्य सरकारें सिर्फ करोड़ौं रूपया अपनी पीठ थपथपाने के लिए खर्च किया जबकि वैक्सीन लेने वाले फ्रंट लाइनर को जागरूक करने में नाकाम रही ।वैक्सीन लेने वाले की दिन प्रतिदिन गिरती संख्या से स्पष्ट होता है कि सरकार इस महामारी से बचाव के प्रति संवेदनशील नही है इससे यह भी प्रतित होता है की जिनको टीका लगना है उनकी कोई सुची स्थानीय टीकाकरण केन्द्र का प्रभारी सहित स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकरी के पास नही है ताकि उनको सुचना किया जा सके।इन्होंने आगे कहा की जिस तरह आये दिन मुंगेर के अस्पताल के कुव्यवस्था जैसे ICU,जाँच,एक्सरे एवं साफ सफाई पर सवाल खड़े होते रहते है यह भी एक मुख्य कारणों में से एक कारण हो सकता है।16 जनवरी से टीकाकरण शुरू किया गया इस दौरान सोसल मिडिया सहित अन्य माध्यमों से अफवाहों को रोकने एवं लोगों को इसके लाभ की जानकारी देने में सरकार पुरी तरह फेल हैं ।इससे ऐसा लगता है की भारत सरकार की प्राथमिकता टीकाकरण नही है क्योंकि प्रधानमंत्री सहित देश के सभी मंत्री पश्चिमी बंगाल सहित अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों में अपनी ताकत लगा रखा है वही बिहार सरकार अपने घटक दलों के साथ सह मात के खेल में लगे है जनता के सामने इस कोरोना महामारी के कारण रोजी रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है सरकार संवेदनहीन बन बैठी है ।
