धरहरा(संवाददाता):गुरुवार को धरहरा थाना क्षेत्र के चंडीस्थान समीप मैनमा बहियार के डकरा नदी से 17 दिन पूर्व मोहनपुर गाँव से अपह्रित किसान विमल सिंह उर्फ बगौरी सिंह के शव को धरहरा पुलिस ने बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया।सनद रहे कि विगत 21 दिसम्बर सोमवार की रात को बगोरी सिंह अपने मोहनपुर स्थित घर में खाना खाने के बाद अपने गोदाम पर सोने चले गए थे,जिसका अपराधियों ने गोदाम पर से अपह्रण कर लिया था।परिजनो के काफी खोजबीन करने के बाबजूद बगौरी सिह के नही मिलने पर भाभी रूकमणि देवी ने धरहरा थाना मे आवेदन दी,जिसमे मोहनपुर निवासी अर्जुन यादव के पुत्र पलटू यादव पर बगौरी सिंह के अपह्रण कर हत्या करने का आरोप लगाया था।परिजनो ने बताया कि अपह्रण होने के एक सप्ताह पूर्व एक मारपीट के अनुसंधान करने के क्रम में धरहरा पुलिस बगौरी सिंह के गोदाम के पास रूकी थी और अपह्रित किसान से बातचीत भी की थी।धरहरा पुलिस के जाते ही पलटू यादव ने बगौरी सिंह को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी,इसके बाद 22 दिसम्बर मंगलवार से ही किसान का कोई अता-पता नहीं चला।सत्रह दिनो के बाद 7 जनवरी गुरूवार को अपह्रित किसान विमल सिंह उर्फ बगौरी सिंह का शव को धरहरा थाना क्षेत्र के मैनमा बहियार स्थित डकरा नदी से सरी-गली अवस्था में बरामद किया।धरहरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बगौरी सिंह के परिजनों के सिनाख्त पर शव की पहचान की गई है।शव के मिलने से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है ।
