भारत बंद को सफल बनाने में राजद का पूर्ण समर्थन केन्द्र की मोदी सरकार सरकार के किसान विरोधी काला कानून के विरोध में देश के विभिन्न किसान संगठनों द्वारा 8 दिसम्बर को प्रस्तावित" भारत बंद " कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिला राजद कमिटी की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन सिंह की अध्यक्षता में किसान संगठनों द्वारा प्रस्तावित भारत बंद को सफल बनाने के लिए समर्थन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार जिला राजद की महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करते हुए 8,दिसम्बर को मुंगेर की सड़कों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे । बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान, प्रोo विनय कुमार सुमन ,राज्य परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव,जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद, प्रवक्ता बमबम राय किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार यादव,सीपीआई नेता दिलिप कुमार एवं विन्देश्वरी प्रसाद दीन,विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सरोज सिंह, जिला शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष बी एन ठाकुर, जिला महासचिव रंजीत कुमार गुप्ता, मो इजाज अहमद एवं भावानंद कुशवाहा, मुंगेर महानगर अध्यक्ष जुनैद मखमूर,जमालपुर नगर अध्यक्ष मंटू यादव, मजदूर नेता जुगलबंदी किशोर यादव, मो शकील आदि उपस्थित थे।
