धरहरा (संवाददाता):स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के आलोक में कोविड-19 टीकाकरण के अंतर्गत मुंगेर सदर प्रखंड के पीएचसी के सभागार मे टास्क फोर्स की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुशील कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में सदर प्रखंड की बीडीओ वीणा मिश्रा सहित स्वास्थ्य से जुङे कर्मी व पदाधिकारी मौजूद थे।बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डां सुशील कुमार झा ने कहा कि कोविड-19 की वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित होने पर कार्यान्वयन को लेकर स्वास्थ्य विभाग से जुडे़ सभी पदाधिकारीयो व कर्मीयो को अपनी -अपनी जबावदेही को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने से ही कोविड -19 से आवाम की रक्षा की जा सकेगी।डाँ झा ने प्रत्येक बिन्दु को रेखांकित किया।उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन के रोल आउट की प्रगति की समीक्षा किये जाने तथा कार्य के दौरान आने वाली कठिनाइयों का त्वरित गति से निराकरण किया जाने उक्त कार्य के कार्यान्वयन एवं अनुश्रवन हेतु अन्य विभागों से आवश्यकता अनुसार वाहन सहित मानव संसाधन एवं बुनियादी ढांचे की आवश्यकता का आकलन करने एवं कोविड-19 की टीकाकरण की रोल आउट के दौरान अन्य नियमित स्वास्थ्य सुविधाओं मे किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसका विशेष ध्यान रखने,साथ ही प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों में वरीय पदाधिकारी की पहचान एवं जबाबदेही निर्धारित किये जाने, नियमित रूप से क्षेत्रो का अनुश्रवन किए जाने एवं प्रशिक्षण मे सहभागिता के साथ साथ अनुश्रवन भी सुनिश्चित किए जाने की विशेष जानकरी दी,ताकि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशो का शतप्रतिशत -समय पालन किया जा सके।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त अन्य संबंधित विभाग आसीडीएस पंचायती राज विभाग के प्रतिनिधि टीकाकरण के क्षेत्र में सहयोग प्रदान कर रहे सहयोगी संस्थानो डब्लू एच ओ,यूनिसेफ,यू एन डी पी रोटरी,इन्टरनेशनल आर एम एन सी एच एवं सिविल सोसाइटी आर्गेनाइजेशन,एनजीओ के प्रखंड स्तरीय प्रतिनिधि को भी कोविड-19 के टीकाकरण मे सहयोग करने की बात कही,ताकि कोविड-19 को जड़ से समाप्त किया जा सके।मौके पर आसीडीएस विभाग से करूणा कुमारी,सरिता कुमारी,स्वास्थ्य प्रबंधक रवि कुमार,यूनिसेफ के डां मदन कुमार सिंह,बीसीएम अंकेश रंजन,कमलेश कुमार झा राहुल कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य से संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।
