किसी परिवार में बच्चे का जन्म होना पूरे परिवार के लिए खुशी की बात होती है. ऐसे समय में जच्चा-बच्चा की सुरक्षा का बेहतर खयाल रखना बेहद जरूरी है. गर्भवती महिलाओं की मदद घर पर उपस्थित अनुभवी महिला रिश्तेदार, आशा व एएनएम करती हैं. इसे प्रसव सखी की संज्ञा दी जा सकती है. ऐसी प्रसव सखियां प्रसव के समय माता की सुरक्षा का न केवल ध्यान रखती है बल्कि प्रसव पीड़ा और शिशु जन्म का अनुभव कर रही महिला का लगातार हौसला भी बढ़ाती है. प्रसव के लिए लोगों को अस्पताल में ही आना चाहिए. यहां उन्हें हर तरह की सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा. सुरक्षित प्रसव के होने से गर्भवती महिला व नवजात शिशु का स्वास्थ्य बेहतर हो सकेगा। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
