कोरोना काल में भी जारी हैं अस्पताल की आकस्मिक सेवाएं मिथ्यात्मक बातों से गर्भवती महिलाएं बनाये दूरी, संस्थागत प्रसव को अपनाएं पटना / 19 जुलाई: जिला में कोविड 19 संक्रमण से व्याप्त डर को दूर कर आवश्यक गाइडलाइन का पालन करवाते हुए गर्भवती के अस्पताल आवागमन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराते हुए संस्थागत प्रसव की जरूरत पर बल दिया जा रहा है. साथ ही संस्थागत प्रसव से संबंधित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान व जननी सुरक्षा योजना की जानकारी आशा व आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से चिन्हित गर्भवती महिलाओं व उनके परिजनों को दी जा रही है. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद