इन दिनों करो ना महामारी संक्रमण के बाद बिहार में जो लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है इसके चलते बिहार के ऊपर करीब 30 लाख से भी ज्यादा प्रवासी मजदूरों का लोड बढ़ गया है जिसके चलते बिहार में भुखमरी की स्थिति पैदा हो जाने का खतरा मंडराने लगा है ऐसे में कोरोना योद्धा के रूप में धरहरा प्रखंड के बंगलवा पंचायत के मुखिया श्रीमती कर्मी देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि परमानंद मांझी ने अपने पंचायत में प्रवासी मजदूरों को दैनिक मजदूरी करने का इंतजाम कर दिया है उन्होंने बताया कि मैंने अपने पंचायत में आने वाले प्रवासी मजदूरों को कोविड-19 ने बेहतर तरीके से रहने के साथ-साथ अब तक 200 से भी ज्यादा प्रवासी मजदूरों को सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत पंचायत के विभिन्न इलाकों में हर दिन काम दिया जा रहा है जिसके चलते मजदूर अपने पंचायत में ही रह कर काम करके अपने परिवार का जीवन यापन कर सकें उन्होंने बताया कि अब तक मात्र 28 लोगों के बीच राशन कार्ड विकास मित्र के द्वारा बांटा गया है उन्होंने यह भी बताया कि पीडब्ल्यू डी के द्वारा हमारे पंचायत में जो काम कराया जा रहा है वह बाहरी मजदूरों है जो कि पंचायत के मजदूरों के लिए घातक साबित हो रहा है बंगलवा पंचायत में अब तक बारह सौ से भी ज्यादा प्रवासी मजदूर हमारे पंचायत में आए हैं जिसमें मात्र 200 के लगभग लोगों को काम दिया गया है बंगलवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि परमानंद मांझी ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से स्थानीय मजदूरों को काम देने की अपील की है
