शहर में कोरोना महामारी तेजी से बढ़ रही है । जिस के लेपेट मे परिवार न्यायालय के कार्यालय कर्मचारी भी आ गये । जिसकी पुष्टि सोमवार को हुई । खबर मिलते ही दहशत की स्थिति बन गई और तत्काल ही परिवार न्यायालय की कार्यवाही को बंद कर दिया गया और लोग बाहर निकले । वहीं, छः सुरक्षा कर्मी परिवार न्यायालय में मुस्तैद थे जो सहमें हुए नजर आ रहें थे। आदेश के बाद वे लोग भी निकल गए। तत्काल ही परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश परशुराम सिहं यादव ने प्रभारी जिला जज को इसकी सूचना दी फिर इसकी सूचना पटना उच्च न्यायालय को दी गई। गौरतलब हो की शनिवार को सिविल कोर्ट में चर्चा थी की दो कोर्ट कर्मी कोरोना से ग्रसित हो गए हैं । अधिवक्ताओं भी दहशत में थे। कही वे तो उन कर्मी के सम्पर्क में नही आए हैं ।वहीं,मंगलवार से परिवार न्यायालय को बंद कर दिया गया है ।कोरोना ग्रसित परिवार न्यायालय के कर्मी सिविल कोर्ट एवं विधिज्ञ संघ में आते -जाते थे इस वजह से अघिवक्ता एवं कर्मचारियों दहशत में है।बताते चले की परिवार न्यायालय की सुरक्षा में बिहार महिला पुलिस के दो जवान तथा बीएमपी -9 के तीन महिला जवान सहित एक जमादार हैं । सुरक्षाकर्मी महिला काफी दहशत में थी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।