बिहार राज्य के मुंगेर जिला से रविंदर कुमार बताते हैं कि खगड़िया जिला के गोगरी प्रखण्ड में कोसी नदी में उफान के साथ एक तरफ जहां गोगरी सर्किल नंबर- 1 में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, वहीं कटाव भी आरंभ हो गया है। कटाव की रफ्तार को देख लोग अपना घर खाली करने में लगे हैं।घर के सामान को सुरक्षित स्थल पर पहुँचाया जा रहा हैं। अब तक कटाव के चपेट में तीन- चार घर आ चुके हैं।