• परिवार नियोजन के अस्थायी साधन कराये जा रहे हैं उपलब्ध • जिला के सभी प्रखंडों में चलाया जा रहा है मिशन मोड में कार्य पटना / 2 जून : स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संकटकाल में भी परिवार नियोजन की जरूरत को ध्यान में रखा है. अपने गृह जिला लौटने के बाद क्वारेंटीन किये गये प्रवासी कामगारों को 14 दिनों की अवधि पूरा करा कर घर वापस भेजा जा रहा है. उनके घर लौटने के बाद अब आशा व आंगनबाड़ी सेविकाओं की मदद से उन्हें परिवार नियोजन की जानकारी भी दी जा रही है. उन्हें परिवार नियोजन की आवश्यकता पर जागरूक करने के साथ ही अस्थायी साधन भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था केयर इंडिया की देखरेख में इस कार्य को जिला में इस कार्य को इंटेसिव मोड में चलाया जा रहा है. विस्तृत खबर के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 9266673888 पर मिस कॉल कर जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद