खगड़िया जिला के चौथम प्रखण्ड के पिपरा पंचायत में “कोरोना”वैश्विक महामारी के बचाव और सुरक्षा के लिए पिपरा पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह ,पूर्व सरपंच दिलीप कुमार साह एवं समाज सेवी समाज निर्माण फाउंडेशन के चेयरमेन रंजीत रमण  द्वारा पंचायत के वार्ड न0 4/ 5 और 6 में महामारी से वचाव के लिए प्रत्येक घर को सेनेटाइजर किया गया।और मुहल्ले के गली सड़क और नाले में ब्लिचिंग पावडर का छिड़काव किया गया।जरूरत मन्द लोगो के बीच मास्क का भी वितरण किया गया।मौके पर पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह ने कहा हम पद पर रहे अथवा नही रहे पंचायत की सेवा करना हमारा पहली प्राथिमिकता है।जो हम सदैव करते रहेगे।रंजीत रमण ने कहा हम लोग नीजी खर्चो से पुरे पंचायत को सेनीटॉयज और पावडर का छिड़काव करने का बीड़ा उठाया है।पूर्व सरपंच दिलीप कुमार साह कहा वर्तमान जनप्रतिनिधि के द्वारा पंचायत पर धयान नही देने कारण हम लोग ये कदम उठाये हे।जो पंचायत के प्रत्येक घर को सेनी टाइज करेगे।सहयोग में युवा कार्यकर्ता दिलखुश कुमार,राजा कुमार ,नीलेश सिंह,कुणाल कुमार ,गुलशन कुमार इत्यदि ने दिल से सहयोग किया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।