धरहरा(संवाददाता):कोरोना वायरस के कारण जहाँ लोगो के बीच आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है।इसी संकट को थोडा़ कम करने के उद्देश्य से नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड के बंगलवा क्षेत्र मे जदयू कार्यकर्ता मनोज मयंक ने आदिवासी कोठवा गाँव में गरीब परिवारों मे सूखा राशन वितरण के साथ बच्चों के बीच कापी-कलम एवं बिस्कुट की पैकेट वितरित किया।जदयू कार्यकर्ता मनोज मयंक ने कहा कि इस लाकडाउन की लम्बी अवधि में कई परिवार ऐसे है जिनके पास अब खाने का सामान कुछ भी नही है ऐसे मे अगर इन लोगो को कोई मदद नही मिलती है तो परिजनो के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। वे भूख से मरने के कगार पर आ जायेगे।इसी कडी़ मे लाकडाउन मे ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सह जमालपुर विधानसभा के जदयू विधायक शैलेश कुमार के अथक प्रयास से सुखा राशन लोगो के बीच वितरित किया गया । उन्होने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मंत्री के पहल पर मैंने आदिवासी कोठवा गाँव मे जरुरत मंदो के बीच सुखा राशन वितरित किया एवं मंत्री के पहल पर आगे भी जरूरत मंदो को मदद पहुचाँया जाएगा ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।