बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताते हुए यह कहते हैं कि मोबाइल वाणी पर शक्ति पीठ चण्डीका स्थान के पुजारियों की आर्थिक संकट और राशन की दिक्कत से सम्बंधित एक खबर चार दिन पूर्व मुंगेर मोबाइल वाणी पर चलायी गयी थी। जिसका असर यह हुआ कि इस खबर को सून जद्यु के राज्य कार्यकारिणी कंचन गुप्ता पुजारियों की मदद के लिए आगे आई और चण्डीकास्थान के पुजारियों के समक्ष खाद्य सामग्री और मास्क का वितरण भी की। पुजारी नंदन बाबा सहित कई अन्य बाबाओं ने कहा कि यह कार्य मोबाइल वाणी की पहल से पूर्ण हो पाई, इसके लिए ये मोबाइल वाणी का आभार वयक्त करते है।
