- 24 घण्टे सक्रिय आरबीएसके के अधिकारी - टीम द्वारा की जा रही स्क्रीनिंग व आइसोलेशन - घर-घर जाकर लोगों की जांच में भी दिया जा रहा सहयोग - आपातकाल कंट्रोल रूम से सामाजिक भ्रांतियों को भी दूर करने का कर रही प्रयास पूर्णियाँ : 9 मई हर तरफ फैले कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मी समर्पित रूप से कार्य कर रहे हैं. ऐसे समय में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के स्वास्थ्य कर्मी भी अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं. विस्तृत खबर के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

Comments
कोरोनावायरस महामारी में दैनिक मजदूरों के काम पर ब्रेक लगने से मजदूरों के बीच भयावह स्थिति उत्पन्न हो चुकी है दैनिक मजदूर वर्ग के लोग खाने खाने को मोहताज हो गए हैं आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुके हैं नौबत यह है कि अपना गुजर-बसर करने के लिए किसी ना किसी से हजार ₹2000 कर्ज लेकर अपना गुजर बसर करने को मजबूर है कुछ दैनिक मजदूर शहर छोड़कर गांव में पलायन कर चुके हैं बताया जाता है कि कभी शहर के चौक चौराहे पर रोजाना सुबह-सुबह मजदूरों की चौकड़ी लगी रहती थी मजदूर काम की तलाश में शहर आते थे कोई इसमें राजमिस्त्री होता था तो कोई मजदूर इसकी मजदूरी ₹400 से लेकर ₹600 तक होता था इसमें इसका गुजर-बसर चलता रहता था आज कोरोना वायरस के महामारी की वजह से इसके रोजगार रोजी रोटी पर एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है अब देखना है कि राज्य सरकार इस दैनिक मजदूरों की मुश्किलें कितनी कम कर पाती है
May 9, 2020, 7:07 p.m. | Tags: autopub