सांकेतिक उपवास पर रहेंगे राजद नेता एक मई शुक्रवार को मजदूर दिवस के अवसर पर प्रतिपक्ष के नेता तेज्वसी यादव के आह्वान पर बिहार सरकार के देश के अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर, छात्र एवं अभिभावक, किसान,राशन कार्ड विहिन परिवार के प्रति असंवेदनशिल रबैया के खिलाफ एक सांकेतिक उपवास का कार्यक्रम पुरे बिहार में राजद के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है । उसी कड़ी में राजद नेता शिशिर कुमार लालू लाॅकडाउन को देखते हुए सोसल डिस्टेसिंग को ध्यान में रखते हुए अपने निवास स्थान हाजीसुभान में अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुबह 10बजे से 12बजे तक उपवास पर रहेगा।
