• स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव ने पत्र द्वारा जारी किये निर्देश • डेडीकेटेड कोरोना अस्पतालों पर मरीजों के बढ़ते बोझ को देखकर लिया गया निर्णय • गठित कमिटी लेगी मरीजों को रेफर करने पर निर्णय कोरोना संक्रमण के ख़िलाफ़ आज पूरा विश्व जंग लड़ रहा है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण से राज्य भी अछूता नहीं है. संक्रमण के बढ़ते प्रसार ने सरकार के लिए अनेक चुनौतियाँ खड़ी की है. ऐसा देखा जा रहा है कि जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज को सीधे डेडीकेटेड कोरोना अस्पताल में रेफर किया जा रहा है. इससे जिलों में बने आइसोलेशन सेंटर की उपयोगिता नहीं रह जा रही है और डेडीकेटेड कोरोना अस्पतालों पर दबाव दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. इसे देखते हुए विभाग के अपर सचिव कौशल किशोर ने पत्र द्वारा सभी जिलों के सिविल सर्जन को दिशानिर्देश जारी किया है. विस्तार से सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद।
