धरहरा(संवाददाता):जनवितरण प्रणाली बिक्रेताओ के द्वारा गरीबो के राशन मे हकमारी तो वर्षो से होती आ रही है लेकिन कोरोना वायरस की महामारी से जन-जीवन अस्त व्यस्त होने के बावजूद डीलर अपने कार्य प्रणाली मे सुधार कर पाने असफल साबित हो रहे है ।सरकार ने प्रखंड स्तर पर जनवितरण प्रणाली मे लुट-खसौट की शिकायत होने पर प्रखंड के सीडीपीओ ,बीडीओ, सीओ को गरीबो के अनाज को गरीबो तक पहुँचाने की जबावदेही सोपी है परंतु तीनो पदाधिकारी अपने अपने वरीय पदाधिकारी के कोप से बचने के लिऐ किसी भी डीलर पर कारवाई करने मे अपने आप को असहज महसुस कर रहे है ।सनद रहे कि कोरोना वायरस से जहाँ सरकार पुरे आवाम को बचाने के लिऐ राशन का भंडार का जहाँ खजाना खोल रखी है वही इस खजाने को लुटने के लिऐ पूर्व राशन को कालाबाजारी की भेंट चढाने बाले डीलर राशन उपभोक्ताओ को समय पर राशन न देकर पोक्स मशीन खराब रहने का बहाना बनाकर उपभोक्ताओ को परेशान कर रहे है ओर जो डीलर उपफोक्ताओ को राशन दे रहे है वे जंगलराज की तरह उपभोक्ताओ को यूनिट के अनुसार राशन न देकर ज्यादा राशि कम अनाज देकर सरकार के आदेश को ठेगा दिखा रहे है ।ग्रामीणो की शिकायत पर धरहरा प्रखंड की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गुंजन मौली ने सरकार के निर्देश के आलोक मे औडा़बगीचा के जनवितरण प्रणाली बिक्रेता सुरेश कुमार के पास जब निरक्षण करने पहुँची तो औडा़बगीचा के राशन उपभोक्ताओ ने बताया कि डीलर को राशन आवंटन 18 अप्रेल को ही हुआ इसके बावजूद राशन डीलर आज तक नही दिया है ।सीडीपीओ गुंजन मौली ने इस बावत डीलर से स्टोक पंजी व अन्य दस्तावेज की माँग किया तो डीलर ने उपलब्ध नही कराया व राशन नही बाँटे जाने पर बहाना बनाने लगे जिसपर सीडीपीओ ने डीलर को अबिलम्व राशन बाँटने का निर्देश दिया व वरीये पदाधिकारी को लिखे जाने की बात कही ।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
