एसपी ने किया रेल नगर में फोर्स मार्च :- रोड पर छाया सन्नाटा। लॉक डाउन तोड़ने खैर नहीं। गंगा रजक मुंगेर। मुंगेर । लगातार कोरोना मरीज की संख्या बढ़ने को लेकर पूरा जुमला परेशान दिखा। जिसके बाद शुक्रवार को एसपी लिपि सिंह ने रेल नगर क्षेत्र में रैप, सैप एवं बीएमपी जवानों के साथ मार्च किया और लॉकडाउन तोड़ने वालों को कड़ा संदेश दिया कि लॉक डाउन तोड़ने की कोई हिमाकत ना करें। इस दौरान पूरे रेल नगर क्षेत्र के घरों में भय व्याप्त रहा तथा लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे एवं पूरे क्षेत्र में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। मार्च भगत सिंह चौक से शुरू हुई और पूरे मुंगेर शहर का भ्रमण करते हुए जमालपुर पहुंचे। इस दौरान भगत सिंह चौक से एक नंबर ट्रैफिक, दीनदयाल चौक, मुर्गियाचक, नीलम चौक, शाह जुबेर रोड, कौड़ा मैदान, सफिया सराय होते हुए रेल नगर जमालपुर तक पुलिस अधिकारियों व जवान शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसका उद्देश्य लोगों को लॉक डाउन का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए किया गया। पुलिस की गाड़ियों से लगातार माइकिंग कर लोगों को घरों में रहने की अपील की गई तथा जमालपुर सदर बाजार के 5 किलोमीटर के दायरे को सील किया गया है तथा इस क्षेत्र में अति आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर किसी प्रकार की कोई छूट नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आम जनता के हित में लॉक डाउन को लागू किया गया है तथा मुंगेर पुलिस लॉक डाउन को सख्ती से लागू करा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुंगेर जिला में मास्क पहनना पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया गया है। मार्च में पुलिस अधीक्षक के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक हरिशंकर कुमार, कोतवाली, कासिम बाजार, पूरब सराय, बासुदेवपुर, ईस्ट कॉलोनी, सफिया सराय थानाध्यक्ष मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक ने जमालपुर में प्रतिनियुक्त किए गए विशेष पुलिस नोडल पदाधिकारी सर्वजीत कुमार को सघन चौकसी बरतने का निर्देश दिया है। जमालपुर में चार प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सिन्हा, कोतवाली इंस्पेक्टर नीरज कुमार को भी विशेष तौर पर वहां प्रतिनियुक्त किया गया है ताकि लॉकडाउन और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित हो सके।
